मुख्यमंत्री ने पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को किया पूरा : सुमन सैनी

मुख्यमंत्री ने पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को किया पूरा : सुमन सैनी

पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जमीनों व सम्पत्तियों का पेपरलेस रजिस्ट्रेशन शुरू।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने लाडवा विधानसभा के नागरिकों की समस्याओं को सुना।

लाडवा, प्रमोद कौशिक 25 मार्च : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को पूरा कर दिया है। यही नहीं 120 वादों पर काम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को धरातल पर लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूरे प्रदेश में जमीनों व सम्पत्तियों का पेपरलेस रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। अब रजिस्ट्री का काम पूरी तरह डिजिटल हो गया है।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी बुधवार को लाडवा के शिवाला राम कुंडी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर उपाध्यक्षा सुमन सैनी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने लाडवा विधानसभा के नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश भी दिए।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बहनों बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक 9 लाख 22 हजार से अधिक बहन-बेटियों को 634 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गत 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उद्यमिता मंच की शुरुआत की। यह मंच हमारी उन बहनों के लिए एक वरदान साबित होगा, जो स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं। यह मंच महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स की संख्या 61 प्रतिशत करने में कारगर सिद्ध होगा। साथ ही, महिला उद्यमियों के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने के वायदे को पूरा किया है। इसके तहत प्रदेश के लगभग 14 लाख 38 हजार पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 223 करोड़ 31 लाख रुपये की राशि डाली जा चुकी है।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियां किसान हित के केन्द्र में है। आज किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फसल खराब होने पर गत साढ़े 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पहले कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल में 1 हजार 138 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई थी।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार तो किसानों की 269 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बकाया छोडक़र चली गई थी। इसे भाजपा सरकार ने वर्ष 2014 में जनसेवा का दायित्व संभालने के बाद जारी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 20 लाख 18 हजार किसानों को 22 किस्तों में 7 हजार 562 करोड़ रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में डाली जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म किया गया है। अब तक वंचित रह गई अनुसूचित जातियों को आरक्षण में उनका अधिकार दिया गया है। अब धन के अभाव में कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 200 रुपये बढ़ोतरी करके इसे 3 हजार 200 रुपये मासिक किया गया है। इसी तरह पिछड़ा वर्ग की क्रीमिलेयर आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछड़ा वर्ग बी को पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया गया है। गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 56 हजार मकान दिये गये हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 14 शहरों में 15 हजार 765 गरीब परिवारों प्लॉट दिए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों में 12 हजार 31 प्लॉट दिए हैं।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, चेयरमैन जसविंदर जस्सी, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, सतबीर मंगोली, नरेंद्र सिंघल, पूनम सैनी, सन्नी कालड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

29 मार्च को हज़ारों की संख्या में हरियाणा की जाट सरदारी पहुंचेगी मेरठ,जाट एकजुटता का देंगे संदेश

Thu Mar 26 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – संजीव कुमारी। महाराजा सूरजमल की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा का होगा अनावरण 29 मार्च को मेरठ में। कुरुक्षेत्र, 25 मार्च : आज कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय जाट […]

You May Like

Breaking News

advertisement