बैसाखी मेले में मुख्यमंत्री ने किया विरासत प्रदर्शनी का उद्घाटन

हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत के माध्यम से पुरानी परंपराओं के होते हैं दर्शन : मुख्यमंत्री

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 अप्रैल : ब्रह्मसरोवर पर आयोजित बैसाखी महोत्सव 2026 के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पैवेलियन में ‘विरासत’ सांस्कृतिक प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजिंदर सिंह गोल्डी, पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक सुभाष सुधा, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच तथा जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीना (आईएएस) भी उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी के संयोजक अभिनव ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का लोक पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में उनका एक चित्र भी भेंट किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक पहल के माध्यम से प्रदेश की प्राचीन परंपराओं और गौरवशाली विरासत के दर्शन होते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कृति से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
प्रदर्शनी के संयोजक अभिनव ने बताया कि प्रदर्शनी में हरियाणा के हस्तशिल्प और ग्रामीण जीवन से जुड़ी प्राचीन वस्तुओं का विशेष प्रदर्शन किया गया है। यहां दर्शकों को पारंपरिक जीवन शैली, रहन-सहन और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। मेले का मुख्य आकर्षण हरियाणवी पगड़ी सेक्शन और सेल्फी प्वाइंट बना हुआ है, जहां बड़ी संख्या में लोग पगड़ी पहनकर फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा हरियाणवी फुलझड़ी, लोक वेशभूषा, फुलकारी कला और अन्य हस्तकलाओं को भी पर्यटकों ने खासा सराहा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में कुम्हार द्वारा पारंपरिक चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाने का लाइव प्रदर्शन दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। साथ ही बिजना और दरी बुनाई, गुड्डा-गुडिय़ा निर्माण, पीढ़ा व चारपाई बुनाई जैसी पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का LASI सर्वे शीघ्र प्रारंभ—सहयोग की अपील

Tue Apr 14 , 2026
जनपद में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का LASI सर्वे शीघ्र प्रारंभ—सहयोग की अपील

You May Like

advertisement