सपनों को पूरा करने की राह बनी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

दिव्यांग बेटियों के जीवन में खुशियों की सौगात

शांति के दुल्हन बनने का सपना हुआ साकार

बलरामपुर, 11 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना उन बेटियों के लिए आशा की किरण बनकर सामने आई है, जिनके जीवन में आर्थिक अभाव और शारीरिक चुनौतियों के कारण विवाह एक सपना ही रहा जाता है। ऐसी ही जिले के तीन दिव्यांग बेटियों की कहानी है जिनका जीवन नई दिशा पा सका।
जिले के विकासखंड वाड्रफनगर के अंतर्गत रहने वाले दिव्यांग युवती शांति ने भी अपने जीवन में दुल्हन बनने का सपना देखा था। लेकिन शांति ने बचपन से शारीरिक बाधाओं का सामना करते हुए जीवन की राह तय की। शांति बताती हैं कि परिवार की आर्थिक स्थिति, सीमित आय के कारण विवाह का सपना अधुरा सा लगने लगा था। परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने के कारण माता-पिता के लिए विवाह की व्यवस्था कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था।
इस दौरान उन्हें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बारे में जानकारी मिली। ग्राम पंचायत और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से उनका पंजीयन किया गया और इनका विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह समारोह में जब शांति दुल्हन के रूप में सजी तो परिवार में सभी खुशी से भावुक हो गए। वैदिक मंत्रोच्चार विधि-विधान के साथ शांति ने सात फेरे लेकर नव वैवाहिक जीवन में कदम रखा। शांति ने भावुक होकर कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना उन बेटियों के जीवन में खुशियां भरी हैं। जिनके सपने आर्थिक अभाव के कारण अधुरे रह जाते है। शांति ने योजना के लिए धन्यवाद देते हुए शासन एवं प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
समारोह में दो अन्य दिव्यांग जोड़ों का भी विवाह संपन्न हुआ। जिसमें एक जोड़े हिंदू रीति-रिवाज अनुसार मंत्रों के उच्चारण और एक जोड़े का ईसाई नियमानुसार पादरी ने विवाह संपन्न कराया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़:मदरसा शिक्षक के यहां ED की छापेमारी, ब्रिटेन की नागरिकता के बाद भी ले रहा था वेतन

Wed Feb 11 , 2026
आजमगढ़।सदर तहसील मुबारकपुर क्षेत्र में मदरसा शिक्षक शमशुलहुदा के अस्थाई आवास पर ED ने छापेमारी की कार्रवाई की है। ब्रिटेन की नागरिकता लेने के बावजूद भारत में वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ लेने के आरोप में जांच तेज हो गई है।बता दें कि संतकबीरनगर निवासी शमसुल हुदा खान 12 जुलाई 1984 […]

You May Like

Breaking News

advertisement