मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ पहुंचा सक्तीन्याय रथ के माध्यम से बालिका शिक्षा, मानव तस्करी, बालिकाओं के अधिकारों की मिल रही है जानकारी

जांजगीर-चांपा 22 सितम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ, झांकी निर्मित कर जिलों में प्रचार-प्रसार एवं प्रदर्शन हेतु भेजा गया जिसमें महिला आयोग के कार्यो की उपलब्धियों का विवरण का बैनर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसी में वीडियो डिस्प्ले के माध्यम से बालिका शिक्षा, मानव तस्करी, बालिकाओं के अधिकारों को छोटे-छोटे वीडियो के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसी के तहत यह रथ आज महिला एवं बाल विकास परियोजना सक्ती के सेक्टर रगजा अंतर्गत 21 सितम्बर 2022 को टेमर ग्राम पंचायत में इस रथ का स्वागत किया गया। जहॉ सेक्टर पर्यवेक्षक बीना साहू, आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण महिलाओं को वीडियों के द्वारा उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया। इसी प्रकार यह रथ 22 सितम्बर 2022 को सक्ती परियोजना के सक्ती, जेठा, सकरेली बा. और बाराद्वार में भी प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान रख बने एसडीएम-तहसील कार्यालय</strong><strong>कलेक्टर ने बम्हनीडीह में किया प्रस्तावित तहसील स्थल का अवलोकन</strong>

Thu Sep 22 , 2022
जांजगीर-चाम्पा 22 सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कल बम्हनीडीह में प्रस्तावित नए तहसील भवन के स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान रखकर तैयार करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कार्य एजेंसी के अधिकारियों द्वारा तैयार लेआउट का अवलोकन किया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement