मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केयू कर्मचारी हरिकेश पपोसा को दिया ईनाम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केयू कर्मचारी हरिकेश पपोसा को दिया ईनाम।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

केयू के हरिकेश पपोसा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बांधी पगड़ी।

कुरुक्षेत्र, 08 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत हरिकेश पपोसा ने शुक्रवार को हयात होटल, नई दिल्ली में आयोजित सूर्या समाचार के उद्घाटन के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पगड़ी बांधी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रसन्न होकर हरिकेश पपोसा को ईनाम भी दिया।
हरिकेश पपोसा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री को पगड़ी बांधना उनके लिए गौरवमयी क्षण रहा। उन्होंने बताया कि सरल स्वभाव के हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए उन्हें ईनाम देते हुए शाबाशी भी दी। उन्होंने बताया कि पगड़ी हरियाणवी संस्कृति की परम्परा रही है जो कि आन-बान एवं शान की भी प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वे अपनी इस कला के द्वारा हरियाणवी संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे है। अभी हाल ही में पपोसा ने पिजौंर गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में जी 20 मेहमानों को भी पगड़ी पहनाई थी जिसे देखकर विदेशी प्रतिनिधियों ने उनकी प्रशंसा भी की थी।
गौरतलब है कि हरिकेश पपोसा लोकहित कार्यों, नशामुक्ति अभियान, पौधारोपण अभियान, रक्तदान अभियान, साइबर जागरूकता अभियान में प्रतिभागिता करके सामाजिक कार्यों में अहम योगदान दे रहे हैं। हरिकेश पपोसा ने बताया कि उन्होंने कार्यक्रम में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, कृषि मंत्री जेपी दलाल, पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, भारत के रेसलर द ग्रेट खली, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सहित समारोह में मौजूद कई नेताओ को भी हरियाणवी पगड़ी पहनाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेतृत्व विकास से ही क्षमताओं का विकास संभव : नेहरू

Sat Apr 8 , 2023
नेतृत्व विकास से ही क्षमताओं का विकास संभव : नेहरू। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया स्ट्रैटेजिक लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम।अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक योगेश सूद ने सिखाए नेतृत्व विकास के गुर। पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राज […]

You May Like

Breaking News

advertisement