आयुष विवि के प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र,होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा केंद्र का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : राज्य में स्वास्थ्य क्रांति के नए दौर की शुरुआत करते हुए, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को कुरुक्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा केंद्र का पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। इन केंद्रों संचालन के बाद अब एक ही छत के नीचे सभी पारंपरिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ आम जनमानस को मिल पाएगा। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, आयुष मंत्री अनिल विज, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी और कुरुक्षेत्र विधायक सुभाष सुधा का आभार प्रकट किया और कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के लिए यह एक नए युग की शुरुआत हो रही है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय जहां आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धा एवं होम्योपैथी इन सभी स्वास्थ्य प्रणालियों के संवर्धन एवं विकास के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और चिकित्सा शिक्षा के संचालन का कार्य देख रहा है वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश के अंदर स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं अब फतुपुर गांव में आयुष विश्वविद्यालय का नया परिसर बनने का कार्य तेज गति पकड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, होम्योपैथी चिकित्सा केंद्र और यूनानी चिकित्सा केंद्र में योग्य चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है। जो ओपीडी में आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की जांच तो करेंगे साथ-साथ रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी दी जाएगी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. नरेश भार्गव, प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. कृष्ण जाटियान, डॉ. आशीष मेहता, डॉ. राजेंद्र चौधरी, कनसलटेंट भूपेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिलाओं को सहानुभूति की नहीं बल्कि स्वयं सशक्त होने की जरूरत : रेनू भाटिया

Thu Mar 7 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। केयू सीनेट हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर केयू आंतरिक शिकायत कमेटी व हरियाणा महिला आयोग, पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में ‘उच्च शिक्षण संस्थानों में यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूकता’ विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित। कुरुक्षेत्र, 07 मार्च : हरियाणा राज्य महिला आयोग, पंचकूला […]

You May Like

advertisement