मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के विरुद्ध माउंट एवरेस्ट बेस कैंप फतेह करने वाली 9 वर्षीय एनाया सौदा को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के विरुद्ध माउंट एवरेस्ट बेस कैंप फतेह करने वाली 9 वर्षीय एनाया सौदा को दी शुभकामनाएं

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 28 मई : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के विरुद्ध माउंट एवरेस्ट बेस कैंप फतेह करने पर जाने वाले 9 वर्षीय एनाया सौदा को कुरुक्षेत्र सीएम कार्यालय में सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसमें हर वर्ग के नागरिक बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। अब तो बच्चे भी अभियान में शामिल हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुछ समय पहले ही पूरे प्रदेश में साइक्लोथॉन के माध्यम से नशे अभियान चलाकर प्रदेशभर के युवाओं, खिलाड़ियों, बुजुर्गों व महिलाओं को जागरूक किया। सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई हुई हैं। परिजनों ने बताया कि 14 मई 2025 को साढ़े 9 वर्षीय एनाया सौदा ने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप को सफलतापूर्वक संपन्न किया। माउंट एवरेट पर करीब 5364 मीटर उंचाई पर बेस कैंप का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि एनाया सौदा का नाम प्रदेश की सबसे छोटी आयु में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में हिस्सा लेने वालों में शामिल हुआ है।
उन्होंने बताया कि एनाया सौदा कुरुक्षेत्र के निजी स्कूल की 5 वीं कक्षा की छात्रा है। इसके अलावा जिमनास्टिक खेल में प्रदेश स्तर पर अंडर-11 में ब्राउंज मेडल भी हासिल किया था। पिता महेश सौदा कुरुक्षेत्र कोर्ट में वकालत और माता रुपाली गृहणी है। इस कैंप में एनाया सौदा के साथ उसका भाई 8 वर्षीय आर्यन और ट्रैकर राजीव मिश्रा भी शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू को मिली भूकंपीय खतरे संबंधी भारत- इटली अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजना

Thu May 29 , 2025
केयू को मिली भूकंपीय खतरे संबंधी भारत- इटली अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजना वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।वैश्विक शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में केयू ने स्थापित किए हैं नए आयाम : प्रो. सोमनाथ सचदेवा।केयू भूभौतिकी विभाग के वैज्ञानिकों की एक टीम को अंतरराष्ट्रीय शोध […]

You May Like

Breaking News

advertisement