मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील

आज ही के दिन वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की करी थी शुरुआत : नायब सिंह सैनी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा के नागरिकों की समस्याओं को सुना।

लाडवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 5 जून : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। मैं आप सबको इसकी भी हार्दिक बधाई देता हूं। इसके साथ ही, मैं सबसे अपील करता हूं कि आप पर्यावरण को बचाने में योगदान दें। आज ही के दिन वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की थी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आप एक पेड़ अवश्य लगाएं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह लाडवा के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण किया। इसके साथ ही उसको पानी के साथ सिंचाई भी की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा के नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं का हल करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यावरण संरक्षण पर संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति के साथ हमारा जुड़ाव केवल एक दिन के औपचारिक आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें हम सभी को अपने दैनिक जीवन में छोटी-छोटी परंतु सार्थक भूमिकाओं का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि जब हम एक पौधा लगाते हैं, तो हम वास्तव में केवल हरियाली नहीं बढ़ा रहे होते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की नींव को सुदृढ़ कर रहे होते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नागरिकों से जिम्मेदारी का आह्वान किया कि वे वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके वृक्ष बनने तक उसकी पूर्ण देखभाल सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा लगाए गए पौधे जब विशाल वृक्ष का रूप लेते हैं, तभी वे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन, शीतल छाँव और जैव-विविधता का आधार प्रदान कर पाते हैं। हर दिन हमें पर्यावरण के प्रति सजग रहकर सक्रिय प्रयास करने चाहिए, ताकि एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समय की मांग है कि हम प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग पूरी तरह बंद करें और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाएँ। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं पॉलीथीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर इसके उपयोग को रोकने में सक्रिय योगदान दें।
इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम अनुभव मेहता, मार्केट कमेटी अध्यक्ष डॉ. गणेश दत्त, नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, पूनम सैनी, प्रदीप सहगल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साईं बाबा की मूर्ति स्थापना का 15 वॉ वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति से मनाया जाएगा : डॉ. मिश्रा

Sat Jun 6 , 2026
कुरुक्षेत्र पिपली, प्रमोद कौशिक/वरुण कौशिक 5 जून : श्री दुर्गा देवी मदिर पिपली के पीठाधीश और मां दुर्गा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि साईं बाबा की मूर्ति स्थापना 9 जून 2011 को हुई थी I इसलिए साईं बाबा की मूर्ति स्थापना का 15 वॉ […]

You May Like

Breaking News

advertisement