मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तीन गुणा गति के साथ करवा रहे हैं कुरुक्षेत्र का विकास : सुभाष सुधा

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने नगर परिषद थानेसर की 1.33 करोड़ की तीन परियोजनाओं का किया शुभारंभ।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 16 अक्टूबर : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र का तीन गुणा गति से विकास करवाया जा रहा है। कई बड़े प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है और कई परियोजनाओं को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ विचार विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद कुरुक्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर हैं और उन्होंने कहा भी है कि विकास कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा वीरवार को नगर परिषद थानेसर के सेक्टर-4 स्थित आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। पूर्व राज्यमंत्री ने कार्यक्रम में 1 करोड़ 22 लाख 69 हजार रुपए के तीन विकास कार्यों का उद्ïघाटन किया। इनमें 26 लाख की लागत से सेक्टर-4 नगर परिषद थानेसर में हाउस नंबर 2002 के सामने पार्क की मरम्मत और नवीनीकरण किया गया। सेक्टर-4 में ही 6.37 लाख की लागत से विस्डम वल्र्ड स्कूल सीनियर विंग के सामने शिव मंदिर के पास पार्किंग के लिए आईपीबी का पायलिंग और लेवलिंग का कार्य किया गया। इसी तरह 90.32 लाख की लागत से सेक्टर 4-5 विभाजन रोड से हाउस नंबर 955 के पास सेक्टर 4 सामुदायिक केंद्र तक 24 मीटर चौड़ी धातु सडक़ का निर्माण किया जाना शामिल रहा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को पहले से भी ज्यादा गति के साथ करवाया जा रहा है। सरकार ने लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान करने के विशेष आदेश दिए हुए हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने सोमवार और वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा समय-समय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं भी कुरुक्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं और इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुनते हैं। इन शिकायतों के आधार पर ही सरकार द्वारा आगामी नीतियों को तैयार करके समस्याओं का हल निकाला जाता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निताई गौरांग कुटी में भागवत कथा के समापन पर हुआ सन्त-विद्वत सम्मेलन का आयोजन

Fri Oct 17 , 2025
वृन्दावन, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 16 अक्टूबर : पानी घाट- परिक्रमा मार्ग स्थित निताई गौरांग कुटी में कार्तिक मास के अवसर पर महंत श्रीहरि चरण दास महाराज के पावन सानिध्य में चल रहा सप्त दिवसीयश्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। जिसमें प्रख्यात […]

You May Like

advertisement