उत्तराखंड:भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में शिरकत करेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री

रुड़की

भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति 19 और 20 सितंबर को रुड़की में होगी जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने बताया कि मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति 19 और 20 सितंबर को ईदगाह चौक स्थित एक होटल में होगी। 19 सितंबर को मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण रुड़की पहुंचेंगे इससे पहले उनका स्वागत जौलीग्रांट हवाईअड्डे पर किया जाएगा शाम को वह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।वहीं कार्यसमिति का उद्घाटन 20 सितंबर की सुबह 10 बजे किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

उन्होंने बताया कि समिति में सभी प्रदेश के पदाधिकारी, सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री मौजूद रहेंगे जिनकी संख्या 117 है। उन्होंने बताया कि इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार होगी इसके साथ ही विधानसभा 2022 की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

बाइट– राकेश गिरी (प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा)

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:रुड़की में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत

Sat Sep 18 , 2021
लाईव सीसीटीवी फुटेज रुड़की में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत, शहर के बीचोबीच कृष्णानगर में तेंदुए की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, तेंदुए की खबर शहर में फैली आग की तरह, लोगों में बाहर निकलने से हो रही घबराहट, सूचना मिलते ही वन विभाग ने क्षेत्र में […]

You May Like

advertisement