उत्तराखंड:-श्रुति रावत और संबिता मेहतो को मुख्यमंत्री रावत ने शुभकामनाएं दी, प्रथम महिला ट्रांस हिमालय साइकिलिंग करने पर,

उत्तराखंड:-श्रुति रावत और संबिता मेहतो को मुख्यमंत्री रावत ने शुभकामनाएं दी,
प्रथम महिला ट्रांस हिमालय साइकिलिंग करने पर,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में प्रथम महिला ट्रांस हिमालय साईक्लिंग अभियान के लिए उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली कुमारी श्रुति रावत एवं बिहार राज्य की ओर से प्रतिनिधितव कर रही कुमारी सबिता मेहतो को शुभकामनांए दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में इस अभियान का फ्लैग आॅफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस अभियान के लिए श्रुति रावत को डेढ़ लाख रूपये का चेक भी प्रदान किया।
05 हजार किमी. का यह साईक्लिंग अभियान लगभग 80 दिन तक चलेगा। उत्तराखण्ड एवं बिहार की ये बेटियां इस अभियान के माध्यम से ‘‘अखण्ड हिमालय, स्वच्छ हिमालय, कर्तव्य गंगा व महिला सुरक्षा’’ का संदेश देंगी। ट्रांस हिमालय साईक्लिंग अभियान की शुरूआत 02 फरवरी 2021 को बाघा बाॅर्डर से शुरू होगी। इसके बाद पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, नेपाल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम एवं नेपाल होते हुए अरूणांचल प्रदेश के टीजू में अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर पर्वतारोही  अवधेश भट्ट भी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:-राष्ट्रपति पुलिस पदक 2021, शहीद मोहन लाल रतूड़ी का परिवार,गर्व महसूस कर रहा है,

Wed Jan 27 , 2021
उत्तराखंड:-राष्ट्रपति पुलिस पदक 2021,शहीद मोहन लाल रतूड़ी का परिवार,गर्व महसूस कर रहा है,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक पुलवामा में शहीद हुए मोहनलाल रतूड़ी का परिवार उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने की घोषणा से गर्व महसूस कर रहा है। हालांकि, उन्हें अधिकारिक रूप से इसकी सूचना नहीं मिली है। पदक की घोषणा […]

You May Like

Breaking News

advertisement