उत्तराखंड: वनाग्नि रोकने के लिए युद्ध स्तर पर की जाए तैयारियां: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड: वनाग्नि रोकने के लिए युद्ध स्तर पर की जाए तैयारियां: मुख्यमंत्री
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने  प्रमुख वन संरक्षक  राजीव भरतरी को निर्देश दिये हैं कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिये पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। इसके लिये युद्धस्तर पर तैयारियां कर ली जाएं। दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में जहां पहुंचना बहुत मुश्किल हो, वहां वनाग्नि शमन के लिए हेलीकाप्टर की उपलब्धता होनी चाहिये। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि के प्रति जन जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाए और इसे रोकने में स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जाए।  स्थानीय सहभागिता से ही वनों का संरक्षण किया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि प्रबंधन की नियमित समीक्षा की जाए और फील्ड लेवल तक सभी जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। फायरलाईन की भी माॅनिटरिंग की जाए। इसके लिये ड्रोन का भी उपयोग किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि शमन के दौरान मृतक कार्मिकों और स्थानीय नागरिकों के परिवारों को अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराई जाएं। 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: उपनल कार्मिको की समस्याओ के निराकरण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उप सीमित गठित की।

Thu Mar 25 , 2021
उत्तराखंड: उपनल कार्मिको की समस्याओ के निराकरण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उप सीमित गठित की।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर उपनल कार्मिकों की समस्याओं के निराकरण/सम्यक परीक्षण हेतु मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में एक उप समिति का गठन किया गया […]

You May Like

advertisement