मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले को बजट में दी 100 करोड़ 30 लाख रुपए के महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की सौगात

   जांजगीर-चांपा, 10 मार्च, 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में जांजगीर-चांपा जिले को सड़क नवीनीकरण, सेतु निर्माण नई सड़क आदि 22 विभिन्न निर्माण कार्यों  के लिए 100 करोड़ 30 लाख रुपए की दी सौगात दी है।
मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2022 23 के बजट में सम्मिलित  कार्य इस प्रकार हैं –
    जिला जांजगीर-चांपा के नैला-बलौदा-महुदा मुख्य जिला मार्ग का मजबूतीकरण कार्य हेतु लंबाई – 22.40 किमी. (कार्य वर्ष 2022-23) – 500 लाख रुपए, जिला जांजगीर-चांपा के चांपा बायपास मार्ग का मजबूतीकरण कार्य लंबाई- 5.00 किमी. (कार्य वर्ष 2022-23) – 350 लाख रुपए, जिला जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण खैरताल मार्ग लंबाई- 12.00 किमी. का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य (कार्य वर्ष 2022-23) – 800 लाख रुपए,  भोथिया से सलनी तक सड़क निर्माण कार्य लंबाई -4.00 किमी (कार्य वर्ष 2022-23) – 400 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार जांजगीर-पीथमपुर ग्रामीण मार्ग का मजबूतीकरण कार्य हेतु लंबाई – 9.30 किमी. (कार्य वर्ष 2022-23) – 330 लाख रुपए, डभरा नहरपार से खरसिया तक (नहरपार मार्ग) सड़क निर्माण कार्य लंबाई- 22 किमी. (कार्य वर्ष 2022-23) – 900 लाख रुपए,  महादेवपाली से बालपुर सड़क निर्माण कार्य लंबाई- 7 किमी. (कार्य वर्ष 2022-23) – 400 लाख रुपए। बरतुंगा से किरारी, अण्डा, चरौदी, लिमगांव होते हुए अड़भार, दारीमुड़ा तौलीपाली मुख्य मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य लंबाई- 25 किमी. (कार्य वर्ष 2022-23) – 900 लाख रुपए। देवरघटा से कठर्रापाली, निमोही, सिंघीतराई, बेनीपाली, ओडे़केरा मुख्य मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य लंबाई – 8 किमी. (कार्य वर्ष 2022-23) – 500 लाख रुपए, अकलतरा विकासखंड के ग्राम तिलई राष्ट्रीय राजमार्ग से मुड़पार तक लंबाई – 3.00 किमी.- 400 लाख रुपए,  अकलतरा विकासखंड के ग्राम चंदनिया से ढोरला तक लंबाई – 4.00 किमी.- 500 लाख रुपए,  बलौदा विकासखंड के ग्राम पहरिया से ग्राम खरमोरा तक लंबाई -3.00 किमी.- 400 लाख रुपए, बलौदा विकासखंड के ग्राम बेलटुकरी से खैजा नहर पार तक लंबाई – 2.20 किमी. – 250 लाख रुपए,  मौहापाली डभरा खरसिया मार्ग लंबाई 4.20 किमी. का निर्माण कार्य – 600 लाख रुपए, बम्हनीडीह विकास खंड के गोविंदा से बड़गड़ी मार्ग लंबाई 2.00 किमी. – 300 लाख रुपए,  जैतपुर-हसौद-सरसींवा मार्ग में महानदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण (कार्य वर्ष 2022-23) – 1000 लाख रुपए, जिला जांजगीर के ग्राम घोघरी के पास बगान नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण (कार्य वर्ष 2022-23)- 600 लाख रुपए,  राहौद-बिलारी-सलखन मार्ग में ग्राम बिलारी के पास कांजी नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण (कार्य वर्ष 2022-23) – 300 लाख रुपए, कोहका-कामता मार्ग में कांजी नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण (कार्य वर्ष 2022-23) – 200 लाख रुपए, बेलहा-कुरियारी मार्ग में कंजी नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण (कार्य वर्ष 2022-23) – 300 लाख रुपए।  बिलासपुर-रायगढ़ मार्ग पर चांपा शहर में गेमन पुल के पास हसदेव नदी पर पुल का निर्माण (डी.पी.आर. एवं सर्वेक्षण का कार्य) (कार्य वर्ष 2022-23) – 50 लाख रुपए और जिला जांजगीर के दहीदा से बम्हनीडीह के बीच हसदेेव नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण (डी.पी.आर. एवं सर्वेक्षण का कार्य) (कार्य वर्ष 2022-23) – 50 लाख रुपए स्वीकृति बजट में  दी गई है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर के देहाती हलका आम आदमी पार्टी से श्री रजनीश दहिया विजेता घोषित

Thu Mar 10 , 2022
फिरोजपुर 10 मार्च कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता फिरोजपुर देहाती हल्का के उम्मीदवार श्री रजनीश दहिया आम आदमी पार्टी से विजेता घोषित किए गए हैं श्री रजनीश दहिया पेशे से वकील हैं उन्होंने पिछले कुछ वर्षों से आम आदमी पार्टी के लिए सराहनीय काम किया है श्री अंशु बांगड़ ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement