मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में महासमुंद जिले की दो हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की

महासमुंद, 16 जून 2025/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा रायपुर के नवीन सर्किट हाउस, सिविल लाइंस में आज आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर श्रमिकों, विद्यार्थियों और महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और तत्परता के साथ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुँचे, यह सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महासमुंद जिले के तीन हितग्राहियों को राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने दो हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि तथा एक हितग्राही को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना के तहत प्रतिमाह 1500 रुपए की पेंशन का चेक प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत अपंजीकृत निर्माण श्रमिक स्वर्गीय परमानंद ध्रुव की पत्नी श्रीमती दुर्गा बाई ध्रुव (नामिनी) को एक लाख रुपए की सहायता दी गई। यह सहायता श्रमिक के निधन के पश्चात उनके परिजनों को आर्थिक संबल और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है।
इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी सहायता योजना के तहत महासमुंद जिले की मेधावी छात्रा अंजली साहू को भी एक लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया गया। यह योजना राज्य शासन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मेधावी बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु सहयोग एवं प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के हितग्राही श्री मेखलाल साहू को प्रतिमाह 1500 रुपए की पेंशन सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। यह योजना राज्य शासन द्वारा ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित की जाती है, जिन्होंने वर्षों तक श्रम कार्य करते हुए राज्य की प्रगति में योगदान दिया है और अब वृद्धावस्था या असमर्थता के कारण नियमित आजीविका अर्जन में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। पेंशन सहायता का उद्देश्य इन श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक संबल प्रदान करना एवं उन्हें गरिमामय जीवन जीने में सहयोग देना है। श्री मेखलाल साहू को यह पेंशन उनके श्रम योगदान एवं पात्रता के आधार पर प्रदान की गई है। इस अवसर पर श्रम विभाग के अधिकारी श्री डी. एन. पात्र एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश /मऊगंज में डीआईजी तथा पुलिस अधीक्षक ने रात में किया थानों का निरीक्षण

Mon Jun 16 , 2025
मध्य प्रदेश /मऊगंज में डीआईजी तथा पुलिस अधीक्षक ने रात में किया थानों का निरीक्षण स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश..8889284934

You May Like

advertisement