मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया गया शुभारंभ, बरेली में हुआ सीधा प्रसारण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी के पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल से ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना‘ का भव्य शुभारंभ किया।
उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद बरेली के विकास भवन सभागार में किया गया। मा0 वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार, मा0 सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मा0 महापौर उमेश गौतम, मा0 सदस्य विधान परिषद बहोरन लाल मौर्य, मा0 विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, मा0 विधायक बिथरी चैनपुर राघवेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, सदस्य राज्य महिला आयोग पुष्पा पांडे, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल रामाज्ञया कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 विनीता एवं खंड शिक्षा अधिकारी तथा लाभार्थी गणों द्वारा देखा और सुना गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के पश्चात मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत लाभार्थी शिक्षक एवं उनके परिवारों को चेक प्रदान किए गए तथा विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्वेटर, बैग और स्टेशनरी हेतु प्रति छात्र-छात्रा को 1200 रुपए का चेक शुभारंभ के अवसर पर दिया गया। इसके साथ ही नवीन नामांकित बच्चों को पाठ्य पुस्तक एवं स्टेशनरी भी वितरित की गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एम0ओ0यू0 के उपरांत एसबीआई के अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
मा0 वन एवं पर्यावरण मंत्री जी ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को शिक्षक एवं शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मियों को प्रदान किए जाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसे माननीय मुख्यमंत्री जी की दूरगामी सोच बताया।
     

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कॉवड़ यात्रा एवं आगामी उर्स-ए-आला हजरत के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में करी बैठक

Thu Jul 9 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में आज जनपद में श्रावण मास में कॉवड़ यात्रा एवं आगामी उर्स-ए-आला हजरत के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक पंडित राधेश्याम कथावाचक स्मृति […]

You May Like

Breaking News

advertisement