मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चमोली में हुई अतिवृष्टि से घायलों को समुचित इलाज और बेघर हुए लोगो के भोजन व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक
चमोली। चमोली जिले के घाट में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिलाधिकारी चमोली को फोन कर प्रभावितों तक तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित ईलाज और बेघर हुए लोगों के भोजन व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगो को हुऐ नुकसान का आंकलन करते हुए प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए।