उत्तराखंड: दो दिन के दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से करेगें मुलाकात।

उत्तराखंड: दो दिन के दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत,
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से करेगें मुलाकात।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज दो दिनी दौरे पर सुबह 11 बजे दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वे मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचेंगे। यहां आज दोपहर डेढ़ बजे उनका भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि सीएम तीरथ सिंह रावत कुछ अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। 
सीएम तीरथ सिंह रावत के दिल्ली दौरे के दौरान सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के चयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से चर्चा हो सकती है। इसके अलावा फटी जींस पर अपने विवादित बयान को लेकर भी वे उनके सामने अपना पक्ष रख सकते हैं। रात्रि विश्राम दिल्ली में करने के बाद वे शनिवार सुबह दून लौटेंगे। 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार के चार साल बलिया बेहाल:कान्हजी

Fri Mar 19 , 2021
जिला बलिया…. सरकार के चार साल बलिया बेहाल:कान्हजी रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट स्थान:- बलिया उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर.8355002336 बलिया। प्रदेश की भाजपा सरकार पिछले चार वर्षों में कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जिसे ठीक कहा जाय। यह सरकार असत्य बोलने और अपशब्द बोलने के अलावा कोई काम […]

You May Like

advertisement