मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: लिखित चयन प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को

रायगढ़, 01/ 07/ 2026/ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) सत्र 2026-27 के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए लिखित चयन परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिले में इस परीक्षा के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय, गढ़उमरिया, रायगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विद्यालय के प्राचार्य को परीक्षा का केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना मानक पूरे किए नहीं खुलेंगे कोचिंग संस्थान, डीआईओएस के सख्त निर्देशशिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी से हुई वार्ता, जल्द रायबरेली आकर डीएम से करेंगे चर्चा

Thu Jul 2 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत बिना मानक पूरे किए नहीं खुलेंगे कोचिंग संस्थान, डीआईओएस के सख्त निर्देशशिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी से हुई वार्ता, जल्द रायबरेली आकर डीएम से करेंगे चर्चा रायबरेली। जनपद के कोचिंग संस्थानों के संचालन को लेकर जारी प्रक्रिया के बीच जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने स्पष्ट किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement