मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं

  जांजगीर-चांपा, 26 नवम्बर, 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 26 नवम्बर को संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए एक मजबूत आधार की जरूरत थी, जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने पूरा किया। हमें गर्व है कि भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अनके विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की आजादी के बाद नागरिकों और देश को आगे ले जाने के लिए एक सशक्त दस्तावेज के रूप में 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित किया गया, जिससे सशक्त राष्ट्र निर्माण का सपना बखूबी पूरा हो सका है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिंचाई सुविधा मिलने से किसान हुए खुशहाल, सिंचाई पंपो के लिए 935 स्थाई और 17,433 अस्थाई विद्युत कनेक्शन

Fri Nov 26 , 2021
जांजगीर-चांपा,26 नवंबर,2021/ जांजगीर-चांपा की कृषि प्रधान जिले के रूप में अपनी अलग पहचान है। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों में समृद्धि और उत्साह का माहौल है।  90 प्रतिशत से अधिक कृषि भूमि सिंचित होने के कारण धान के उत्पादन में जिले ने कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य […]

You May Like

advertisement