उत्तराखंड: श्यामपुर में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया, महिलाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ

उत्तराखंड: श्यामपुर में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया,
महिलाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। चमोली के नंदप्रयाग घाट में सड़क के लिए आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर श्यामपुर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद रावत का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि मातृशक्ति के बलिदान से बने इस प्रदेश में मातृशक्ति की अहम भूमिका रही है, भाजपा सरकार अब महिलाओं पर भी अत्याचार करने से बाज नहीं आ रही। गैरसैंण में विधानसभा कूच कर रही महिलाओं और अन्य निहत्थे ग्रामीणों पर पुलिस के लाठीचार्ज से बच्चे बूढ़े नवयुवक और कई महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई है। पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि जैसी बर्बरता चमोली में देखने को मिली ऐसी ही बर्बरता उत्तराखंड वासियों ने उत्तराखंड आंदोलन के दौरान देखी थी। आंदोलनकारियों की मांगे मानने के बजाय उन पर लाठियां बरसाना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। जो उत्तराखंड के इतिहास में काले दिन के तौर पर जाना जाएगा।
जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है। जिन मातृशक्ति के बलिदानों से यह राज्य बना आज उन्हीं को सड़कों पर लाठी डंडों से पीटा जाता है। यह अपने आप में शर्मनाक है। इस बर्बरतापूर्ण कार्य के लिए मुख्यमंत्री को तत्काल माफी मांगनी चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. केएस राणा, जय सिंह रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, विजय पाल सिंह रावत, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, आशा सिंह चैहान, मनोज गुसाई, गौतम नौटियाल आदि मौजूद रहे।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed Mar 3 , 2021
अंतर्विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता , जिला प्रशासन, उच्च शिक्षा और आईटी की टीम विजेता एस राठौर, संदीप व अनिल मैन आफ द मैच घोषित,  जांजगीर-चांपा 03 मार्च 2021/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा और राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वावधान में अंतर्विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन […]

You May Like

Breaking News

advertisement