Uncategorized

मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी ने संगमेश्वर महादेव मंदिर पिहोवा में की पूर्जा अर्चना

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वास्थ्य व दीर्घायु और प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि, उन्नति की करी कामना।

कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई : मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी ने संगमेश्वर महादेव मंदिर पिहोवा में सावन माह के प्रथम दिन शुक्रवार को मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ 1000 बेल पत्र संगमेश्वर महादेव शिवलिंग पर अर्पित किए, पंचामृत से अभिषेक करवाया और श्रद्धा के साथ आरती की।
मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी ने संगमेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ-साथ प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की। उनके साथ संगमेश्वर सेवादल प्रमुख भूषण गौतम, संगमेश्वर धाम के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी ने कहा कि संगमेश्वर महादेव मंदिर पिहोवा प्रमुख हिन्दू तीर्थ स्थल का मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और अपनी आध्यात्मिक महत्ता के लिए जाना जाता है। संगमेश्वर महादेव मंदिर में सावन के महीने में लाखों श्रद्धालु पहुंचकर अपनी आस्था और भक्ति प्रकट करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel