मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में योजनाओं की

जगदलपुर 02 फरवरी 2026/ मुख्य सचिव श्री विकास शील ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीदी के समापन संबंधी कार्यवाही, धान उठाव एवं संग्रहण केंद्रों की स्थिति तथा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में डीओ जारी कर धान उठाव एवं चावल जमा की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने चावल उत्सव के आयोजन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत वन पट्टाधारी वर्ग के अपात्र किसानों के सत्यापन, ग्रीष्मकालीन धान के रकबे में वृद्धि हेतु जिलों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की। आईटी क्षेत्र में आधार अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेटेशन, स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत संस्थागत प्रसव, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान, टीकाकरण कवरेज तथा आभा आईडी सेचुरेशन की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

      इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत शत-प्रतिशत बच्चों के विकास के मॉनिटरिंग, टेक होम राशन, गर्म भोजन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएम जनमन एवं मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति पर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित अपार आईडी एनरोलमेंट की स्थिति, सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण, प्रधानमंत्री श्री स्कूलों में चल रहे विकास कार्यों तथा केंद्रीय संस्थानों के स्कूलों हेतु भूमि आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। आदिवासी विकास विभाग के तहत प्रधानमंत्री जनमन योजना, छात्रवृत्ति वितरण एवं छात्रावास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली, साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए ।

       मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन तथा कौशल विकास योजनाओं के अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण की प्रगति की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर श्री डोमन सिंह, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर में छात्रों के भविष्य के लिए प्रशासन का सख्त कदम परीक्षाओं के मद्देनजर कोलाहल पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

Mon Feb 2 , 2026
जगदलपुर, 2 फरवरी 2026/ बस्तर जिला प्रशासन ने आगामी स्कूली और महाविद्यालयीन परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लिया है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में किसी भी प्रकार का खलल न पड़े और वे एकाग्रचित्त होकर अपनी तैयारी कर सकें, इस उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement