उत्तराखंड: मिलावट खोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए, मुख्य सचिव!

प्रभारी संपादक उत्तराखंड

साग़र मलिक

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने मंगलवार को सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने खाद्य पदार्थों में मिलावट को बहुत गंभीर बताते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए सख्त कदम उठाते हुए, इसे राज्य की प्राथमिकता बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए अभियान चलाया जाए। यह अभियान सिर्फ त्यौहारी सीजन को देखते हुए न हो, बल्कि इसे नियमित आधार पर चलाया जाए।

*मुख्य सचिव ने फूड टेस्टिंग लैब बढ़ाए जाने के दिए निर्देश*

मुख्य सचिव ने कहा कि अभी राज्य में एक ही फूड टेस्टिंग लैब है, जो कि रूद्रपुर में है। उन्होंने अधिकारियों को देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में भी फूड टेस्टिंग लैब खोले जाने के नर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गढ़वाल एवं कुमाऊं हेतु एक-एक मोबाईल फूड टेस्टिंग लैब की व्यवस्था भी की जाए। साथ ही, फूड एडल्ट्रेशन को रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलायी जाए। उन्होंने कहा कि जब तक इसके प्रति आमजन जागरूक नहीं होगा तब तक फूड एडल्ट्रेशन को रोकना आसान नहीं होगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अयोध्या से लड़ेंगे चुनाव

Tue Sep 28 , 2021
अयोध्याहिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अयोध्या से लड़ेंगे चुनावमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याअयोध्या। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी महाराज ने अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश इकाई और अयोध्या जिला […]

You May Like

advertisement