नदी में डूबने से बच्चे की मौत
सिमराहा (अररिया) संवाददाता
सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूरब पंचायत वार्ड संख्या तीन निवासी मो फिरोज के 6 वर्षीय पुत्र मो जसीम की मौत शुक्रवार को घर से कुछ दूर गड्ढे में डूबने से हो गई। जसीम कुछ बच्चों के साथ खेलने गया था। इस क्रम में वह गड्ढे में नहाने चला गया। गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। अन्य बच्चों के द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला। जबतक उनकी मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस घटना से परिजनों के साथ साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है।