खिरका उच्च प्राथमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे बच्चे

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खिरका गांव में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करके सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान खिरका जितेंद्र गंगवार ने पुरस्कार वितरण किया। गांव खिरका के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक मंचन करके सभी का मन अपनी ओर खींच लिया।लोगो ने बच्चों के द्वारा ‘छोटी सी आशा’ व ‘बाल विवाह रोकथाम पर किए गए कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान जितेन्द्र गंगवार, विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा समित अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, प्रधानाचार्य हरीश बाबू ने पूरे वर्ष शिक्षा ग्रहण करने में प्रथम रहने वाले और सांस्कृतिक मंचन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। सीमा अग्रवाल, प्रीती चौधरी,सीमा रस्तोगी, संजीत, प्रकाश सक्सेना,ओंकार शरण, मुक्ता अग्रवाल, समर पाल गंगवार, ज्ञान प्रकाश, कुसुमलता एवं रामभरोसे ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्राम प्रधान जितेन्द्र गंगवार ने नवीन सत्र में विद्यालय में नवीन नामांकन हेतु ग्रामीणों से अपील करके अधिक से अधिक प्रवेश कराने की मांग की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित हुए, सम्भल के व्यंग्य कवि अतुल कुमार शर्मा

Wed Apr 1 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : उत्तराखंड राज्य के काशीपुर नगर की प्रतिष्ठित संस्था साहित्य दर्पण के स्वर्ण जयंती समारोह 2026 में पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कविजनों की साहित्यिक सेवाओं के लिए विशिष्ट सम्मान प्रदान किए गए।भव्य समारोह के मध्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement