गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को किया मंत्रमुग्ध

आलापुर (अंबेडकर नगर) मीना पब्लिक स्कूल देवरिया बुजुर्ग में 76वें गणतंत्र दिवस पर पत्रकार सिद्धनाथ त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर झंडारोहण किया झंडारोहण के साथ देश के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के अमर सपूतों को याद किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली और देशभक्ति गीतों, के साथ गगन भेदी नारों से वातावरण को देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया। मालूम हो गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय पर आए मुख्य अतिथि एवं संरक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। देशभक्ति गीतों के साथ नाटक, प्रहसन, आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्र छात्राओं ने उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय के शिक्षक ललित श्रीवास्तव, सिद्धार्थ पाण्डे, अनुराग सिंह, राम आशीष यादव, सुमंत, सुरेन्द्र, अनिल श्रीवास्तव, विद्यालय की शिक्षिकाओं अर्चना दूबे, अर्पिता श्रीवास्तव, सरिता गोंड, कविता पाठक, सुमन यादव ,के साथ अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्का श्रीवास्तव, प्रबंधक अमित कुमार श्रीवास्तव ने भव्य आयोजन में आए हुए सम्मानित अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगा-जमुनी संस्‍कृति का प्रतीक बना व्‍यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह,किया नगर भ्रमण

Tue Jan 28 , 2025
गंगा-जमुनी संस्‍कृति का प्रतीक बना व्‍यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह,किया नगर भ्रमण जलालपुर।अम्बेडकर नगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडलअध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आगमन पर जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में जलालपुर नगर में व्यापारियों द्वारा ऐतिहासिक नगर भ्रमण किया गया। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष […]

You May Like

advertisement