स्कूल चलो अभियान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर ग्रामीणों को बच्चों ने किया जागरूक

स्कूल चलो अभियान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर ग्रामीणों को बच्चों ने किया जागरूक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : स्कूल चलो अभियान को लेकर क्यारा ब्लॉक के चंदपुर जोगियान में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं, ग्राम प्रधान के साथ समस्त अध्यापकों ने ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पति इरशाद जरीवाला ने ग्रामीणों को अपने नौनिहाल बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय में कराने के लिए जागरूक करते हुए सरकारी विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। प्राथमिक विद्यालय चंदपुर जोगियान की प्रधानाध्यापिका कल्पना शर्मा और उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदपुर जोगियान की प्रधानाध्यापिका तलत परवीन ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क शिक्षा का प्रचार प्रसार किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया और शिक्षा के महत्व को आम जन मानस तक पहुंचाने का प्रयास किया। स्कूल चलो अभियान की इस रैली में मुख्य रूप से वरिष्ठ अध्यापक नलिन रस्तोगी, इंदरनाथ, रीति यादव, पारुल यादव, ज्योति मौर्य, कनीज फातिमा, सविता यादव, ममता आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेशनल हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हडकंप जांच में जुटी पुलिस

Sun Apr 20 , 2025
नेशनल हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हडकंप जांच में जुटी पुलिस दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में नैशनल हाइवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे मे […]

You May Like

advertisement