अतरौलिया आज़मगढ़: आर एस कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को किया जागरूक, बच्चों को किया गया पुरस्कृत

आर एस कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को किया जागरूक, बच्चों को किया गया पुरस्कृत

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि नगर के आर एस कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने जन जागरूकता के माध्यम से पर्यावरण बचाने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता द्वारा लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पर्यावरण पर अच्छी पेंटिंग बनाने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर शिवाजी सिंह रहे। प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए डॉक्टर शिवाजी सिंह ने बताया कि यहां के बच्चों की प्रतिभाओं को देखकर लगा कि बच्चों के अंदर जो प्रतिभाएं छुपी हुई है उसे बाहर लाने की जरूरत है। पुरस्कार वितरण से उनके अंदर एक प्रतिस्पर्धा होगी और बच्चे इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यालय के प्रिंसिपल अजय कुमार चौबे ने बताया कि 2022/ 23 सत्र की यह पहली प्रतियोगिता है जिसमें टोटल 88 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा मोनिका कुमारी को प्रथम स्थान, कक्षा सात की अनामिका को द्वितीय स्थान तथा कक्षा आठ की प्राची को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसमें 16 लड़कियों व 18 लड़को ने भाग लिया। विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया जिसका आज पुरस्कार वितरण डॉक्टर शिवाजी सिंह के द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रदूषण से बचाव के लिए हरे पेड़ पौथो को बचाने के लिए तथा सामाजिक परिवर्तन को लेकर बच्चों को एक विषय दिया गया था जिसमें कला के माध्यम से समाज को एक संदेश प्राप्त हो। इस अवसर पर मोनिका ,अंकिता, अनामिका,प्राची गुप्ता, गुड़िया, राजवीर प्रजापति, ब्यूटी यादव, रमीज कासमी, कुमकुम सोनी, सुधा निषाद ,विवेक कुमार को भी पुरस्कृत किया गया । इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राणा लाखन सिंह, नीरज मिश्रा उर्फ मल्लू, विपिन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਿਹਤ ਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਤੇ ਨੈਤਿਕਤਾ ਦਾ ਕੈਂਪ ਲਾਇਆ</em>

Wed Apr 20 , 2022
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 20 ਅਪ੍ਰੈਲ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ] :- ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿਚ ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿਚ ਸ੍ਰੀ ਪੀ.ਸੀ ਕੁਮਾਰ ਮੁੱਖ ਸਮਾਜ ਸੇਵਕ ਉਚੇਚੇ ਤੌਰ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਿਹਤ ਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਰੱਖੋ ਤਨ ਦੀ ਸਫਾਈ ਦਾ […]

You May Like

Breaking News

advertisement