जयराम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया शहीदों को नमन

जयराम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया शहीदों को नमन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

हरियाणा शहीदी दिवस पर बच्चों ने श्रद्धा पुष्प अर्पित किए।

कुरुक्षेत्र, 22 सितम्बर : देश भर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्रीमती केसरी देवी लोहिया देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में हरियाणा शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में दसवीं कक्षा की छात्रा छवि ने स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम पर अपने विचार रखे तथा छात्र-छात्राओं ने समूह गान की सुंदर प्रस्तुति दी।
स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल एवं अन्य अध्यापिकाओं ने राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। प्रिंसिपल ने कहा कि शहीदी दिवस को हम स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले वीरों की याद में मनाते हैं। जिन्होंने भारत को आजादी दिलवाने में अपने प्राणों का बलिदान दिया। राव तुलाराम जैसे महान व्यक्तित्व को याद करते हुए हम उन्हें शत-शत प्रणाम करते हैं। इस अवसर पर किरण गौड़, रंजना शर्मा, पूजा गुप्ता, शीनू, लवली, संध्या, मीनाक्षी, अनुराग, एकता, सुनीता इत्यादि अध्यापिकाएं भी मौजूद रही।
शहीदी दिवस पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अगुवाई में किया गया साइक्लोथॉन यात्रा का स्वागत

Fri Sep 22 , 2023
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अगुवाई में किया गया साइक्लोथॉन यात्रा का स्वागत। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 22 सितम्बर : युवाओं को नशे से दूर रखने और नशामुक्त हरियाणा बनाने के सपने को साकार करने के लिए संदेश को लेकर चल रही साइक्लोथॉन यात्रा 21.09.2023 को […]

You May Like

Breaking News

advertisement