एलन किड्स के समर कैंप ग्रैंड फिनाले में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : एलन किड्स, वीर सावरकर नगर, बरेली द्वारा आयोजित समर कैंप ग्रैंड फिनाले का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेवी एवं आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पुनीत लुनियाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन एलन किड्स की निदेशिका श्रीमती सीमा सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके समर्पण, दूरदर्शी सोच एवं उत्कृष्ट प्रबंधन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्रीमती सीमा सक्सेना के नेतृत्व में संस्थान बच्चों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है।
समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, संगीत, अभिनय एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुतियों की खूब सराहना की।
अपने संबोधन में डॉ. मधु गुप्ता ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक प्रतिष्ठित समाजसेवी के रूप में उनके योगदान की भी सभी ने प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मधु गुप्ता ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार से अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए। उनके इस आत्मीय प्रयास ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ दिया।
डॉ. पुनीत लुनियाल ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मकता का विकास करते हैं।
समर कैंप की सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों को भी जाता है, जिन्होंने पूरे उत्साह और लगन के साथ बच्चों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। कैंप के दौरान बच्चों को योग, ताइक्वांडो, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, पूल एक्टिविटीज, फायरलेस कुकिंग सहित अनेक रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इन गतिविधियों ने बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मक सोच एवं टीम भावना का विकास किया। अतिथियों ने शिक्षकों एवं स्टाफ की मेहनत, समर्पण और लगन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों ने इस समर कैंप को वास्तव में सफल, प्रेरणादायक और यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। एलन किड्स परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, स्टाफ एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया। बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता और शिक्षकों के समर्पण ने इस समर कैंप को वास्तव में “स्पार्कल” बना दिया। यह भव्य आयोजन सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षीय सफर पर सुविवि में ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

Sat May 30 , 2026
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षीय सफर पर सुविवि में ऑनलाइन व्याख्यान आयोजितआजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के राजनीति विज्ञान विभाग, पत्रकारिता एवं जनसम्प्रेषण विभाग तथा हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “हिंदी पत्रकारिता और भारतीय लोकतंत्र: सत्ता, समाज और संवाद का 200 वर्षीय सफर” विषयक ऑनलाइन व्याख्यान का सफल […]

You May Like

Breaking News

advertisement