श्री जयराम संस्थाओं के अंतर्गत डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस पर बच्चों को किया जागरूक

श्री जयराम संस्थाओं के अंतर्गत डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस पर बच्चों को किया जागरूक।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विश्व मलेरिया दिवस पर पर ली शपथ।

कुरुक्षेत्र, 25 अप्रैल : बच्चों को अगर समय रहते जागरूक किया जाए तो कई बीमारियों एवं समस्याओं से बचा जा सकता है। इसी उद्देश्य से विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शपथ ली कि अपने देश को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए संकल्प लेते हैं। स्कूल प्रिंसिपल रेणु राघव ने बताया कि इस मौके पर सभी विद्यार्थियों ने शपथ के माध्यम से मलेरिया के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके नियंत्रण में योगदान देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सभी उद्देश्य है कि देश में मलेरिया के मामलों को कम करने और इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और मलेरिया मुक्त भारत बनाने के लिए अपने विचारों को सांझा किया। श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने कहा कि श्री जयराम संस्थाओं के अंतर्गत सभी शिक्षण संस्थान समाज में जागरूकता एवं सहयोग के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।
डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक शपथ लेते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में किया गया विदाई समारोह का आयोजन

Sat Apr 26 , 2025
जयराम कन्या महाविद्यालय में किया गया विदाई समारोह का आयोजन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। शिवानी भारद्वाज को मिस फेयरवेल चुना गया तो वर्षा को मिस पर्सनालिटी का खिताब मिला। कुरुक्षेत्र, 25 अप्रैल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी […]

You May Like

advertisement