विज्ञान मेले में बच्चो की सोच को मिला वैज्ञानिक आधार।

विज्ञान मेले में बच्चो की सोच को मिला वैज्ञानिक आधार।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र 6 फरवरी :- आज ग्रामीण युवा विकास मण्डल के तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी विभाग (भारत सरकार) के सहयोग से निवेदिता पब्लिक स्कूल में विज्ञान मेले (स्टेम फेयर) का आयोजन किया गया।
विज्ञान मेले की जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान नाथु राम ने बताते हुए कहा की मेले का मुख्य उदेश्य बच्चों व जन साधारण में वैज्ञानिक चेतना का विकास करना तथा समाज मे विज्ञान के प्रति एक विशेष प्रकार की रुचि को फैलाना है जिसके लिए मेले में राष्ट्रीय स्तर के अनेक स्त्रोत व्यक्ति को आमन्त्रित किया गया है। स्त्रोत व्यक्ति जितेन्द्र भटनागर द्वारा बच्चो को बताया गया कि चमत्कारों का पर्दाफाश करते हुए बताया कि चमत्कारों के पीछे विज्ञान के कौन से कारण कार्य करते है, सुनीता सैनी द्वारा कम लागत के वैज्ञानिक प्रयोग, राजपाल पांचाल द्वारा टेलीस्कोप के माघ्यम से खगोल विज्ञान के रहस्य से पर्दा उठाया गया वही सौर चश्मे से बच्चों ने सुर्य के दब्बे देखे उतरप्रदेश से पहुचें पहुचे स्त्रोत व्यक्ति के के राय ने बच्चों के कठपुतली के माघ्यम से विज्ञान को बडे मजे से व सरल तरीके से समझाया जिसका बच्चों ने खुब आन्नद लिया व इस मेले में बच्चो की सोच को मिला वैज्ञानिक आधार है।
संस्था के कार्यक्रम अधिकारी सन्दीप ने बताया की संस्था हरियाणा में बच्चों के बीच वैज्ञानिक स्वभाव को फैलाने और विकसित करने और समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए कई तरह के अनूठे औजारों और तकनीकों का उपयोग करके वैज्ञानिक जागरूकता फैलाने में एक अग्रणी संगठन है। इसी उदेश्य के लिए राष्ट्रीय विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी विभाग (भारत सरकार) के सहयोग से इस प्रकार के मेलो का आयोजन करता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ऑस्टियो आर्थराइटिस बीमारी को लेकर लोगों को किया गया जागरूक।

Sat Feb 6 , 2021
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ऑस्टियो आर्थराइटिस बीमारी को लेकर लोगों को किया गया जागरूक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 6 फरवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के हेल्थ सेंटर विभाग के मेडिकल ऑफिसर,गैपियो एवं आर एस एस डी आई मेंबर डॉ. आशीष अनेजा के द्वारा ऑस्टियो आर्थराइटिस […]

You May Like

advertisement