बरेली: घर-घर हुआ चित्रगुप्त पूजन और आरती

घर-घर हुआ चित्रगुप्त पूजन और आरती

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : सम्पूर्ण जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले परमपिता, ब्रह्मांड न्यायाधीश, एक हाथ में लेखनी और दूसरे हाथ में तलवार धारण करने वाले धर्मराज, कायस्थों के इष्टदेव श्री चित्रगुप्त भगवान का पूजनोत्सव बुधवार को जहां नगर के मंदिरों में उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया वहीँ नगर के घर-घर में भी चित्रगुप्त भगवान का पूजन बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ हुआ। बिहारीपुर स्थित समाज सेवी सुरेन्द्र बीनू सिन्हा के निवास पर बच्चे, पुरुष और महिलाओं ने पहले कलम दावात की पूजा की फिर चित्र गुप्त भगवान की आरती से पूजा संपन्न हुई।
कार्यक्रम में सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, कुलदीप वर्मा, संकल्प , प्रकल्प, पूर्वी वर्मा, रीति वर्मा, त्रिशिका सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: थाना शाही पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को मुखबिर से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मेले से किया गया गिरफ्तार

Thu Nov 16 , 2023
थाना शाही पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को मुखबिर से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मेले से किया गया गिरफ्तार दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराधों की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण […]

You May Like

advertisement