चोरिया की मंडली ने विजेता बनकर जिले का मान बढ़ाया – कलेक्टर, राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के विजेता चोरिया की मंडली ने कलेक्टर से की सौन्जय मुलाकात

जांजगीर चांपा, 12 अप्रैल, 2022/ 10 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर मेला ग्राउंड शिवरीनारायण में आयोजित राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता में जांजगीर जिले के बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम चोरिया की मंडली ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कर कमलों द्वारा इस मंडली को 5 लाख रूपये का नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र, श्री राम की मूर्ति और राजकीय गमछा प्रदान सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मंडली के साथ गायन में भी संगत की और खंजरी बजाकर मंडली के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
राज्य स्तरीय विजेता मानस मंडली चोरिया के सदस्य कलाकारों ने आज कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला से उनके कक्ष में सौन्जय मुलाकात की। कलेक्टर ने मंडली के सभी कलाकारों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
चोरिया की मानस मंडली में कुल 7 सदस्य हैं। इनमें संजू चौहान- गायन, देवेंद्र श्रीवास -तबला, मनोज जायसवाल- सितार, रवि श्रीवास- मंजिरा, गणेश सिंह-प्रवचन और मनीराम- खंजरी वादन करते हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, उपसंचालक कृषि श्री एम आर तिग्गा, उपसंचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंबेडकर जयंती पर नि: शुल्क परीक्षा महोत्सव 14 अप्रेल को सूर्यांश प्रांगण में

Tue Apr 12 , 2022
जांजगीर-चांपा, 12 अप्रैल, 2022/ आयोजन 14 अप्रैल को सूर्यांश विद्यापीठ, सूर्यांश प्रांगण सिवनी में किया गया है जिसका मुुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी एवं जागरूकता लाना है। इस परीक्षा में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के लिए पी.एस. सी. पैटर्न पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन […]

You May Like

advertisement