प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व नीतियों को पसंद किया दिल्ली के नागरिकों ने : सुमन सैनी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व नीतियों को पसंद किया दिल्ली के नागरिकों ने : सुमन सैनी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

हरियाणा राज्य महिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने लाडवा में कार्यकर्ताओं के संग चखा दिल्ली की जीत पर जलेबी का स्वाद।
उपाध्यक्ष ने लाडवा विश्राम गृह में सुनी लोगों की समस्याएं।

लाडवा, 11 फरवरी : हरियाणा राज्य महिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को देते हुए कहा कि जनता ने विकास और पारदर्शी शासन पर मुहर लगाई है।
उपाध्यक्ष सुमन सैनी आज लाडवा के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुन रही थी। इस दौरान उपाध्यक्ष ने दर्जनों लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, नपा चेयरमैन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, नरेन्द्र, विकास जालखेडी, अमरेन्द्र पिपली, ओमवीर लालर, सन्नी कालडा, दवेन्द्र गोल्डी, ऋषिपाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली की जीत पर जलेबी का स्वाद चखा।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के मामले में जो उन्नति और प्रगति की है, उसकी पहचान आज विश्वभर में दिखाई देती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की विश्व में एक नई पहचान बनी है। पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने बिना भेदभाव और सबका साथ सबका विकास की रणनीति अपनाते हुए हर वर्ग और क्षेत्र का विकास व कल्याण सुनिश्चित किया है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने लगातार झूठ की राजनीति करते हुए लोगों को केवल वायदे किए, धरातल पर कोई काम नहीं किया। इसलिए जनता उनके कुशासन से परेशान हो चुकी थी, जिसका परिणाम आज विधानसभा चुनावों के परिणामों में देखने को मिला। जनता ने भाजपा पर विश्वास जिताया है कि अब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली को विकास के मार्ग पर तीव्र गति से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने भाजपा की जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का धन्यवाद व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीटीपी की टीम ने राजस्व संपदा इस्माइलाबाद में लगभग 17 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को किया नष्ट

Tue Feb 11 , 2025
डीटीपी की टीम ने राजस्व संपदा इस्माइलाबाद में लगभग 17 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को किया नष्ट। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन ने की कार्रवाई, डीटीपी की टीम ने अवैध कॉलोनी में कच्ची सडक़ों, डीपीसी को किया नष्ट। इस्माइलाबाद, 11 फरवरी […]

You May Like

advertisement