शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार जारी है नगर परिषद का अभियान : ममता शर्मा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

उपायुक्त के आदेशों के बाद दो दिन चलेगा मेला ग्राउंड में अभियान। डीएमसी ममता शर्मा ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण।
300 कर्मचारियों को लगाया सफाई अभियान में।

कुरुक्षेत्र 14 जुलाई : जिला नगर आयुक्त ममता शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद का सफाई अभियान लगातार जारी है। इस सफाई अभियान के दौरान उपायुक्त के आदेशानुसार केडीबी मेला ग्राउंड को स्वच्छ बनाने के लिए 2 दिन के लिए विशेष सफाई अभियान शुरु किया गया है। इस सफाई अभियान में 300 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।
डीएमसी ममता शर्मा वीरवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर मेला ग्राउंड में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। इससे पहले डीएमसी ममता शर्मा, नगर परिषद के अधिकारी केएल बठला सहित अन्य अधिकारियों ने मेला ग्राउंड में शुरु किए गए अभियान का निरीक्षण किया और अभियान को सफल बनाने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीएमसी ने कहा कि उपायुक्त मुकुल कुमार के आदेशानुसार ब्रह्मसरोवर के मेला ग्राउंड में विशेष तौर पर स्वच्छता अभियान शुरु किया गया है। इस मेला ग्राउंड को 2 दिनों में स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए 300 सफाई कर्मचारियों की एक बड़ी टीम लगाई गई है। यह टीम मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करके मेला क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्षेत्र में ज्यादा गंदगी नजर आती है, उस क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर संबंधित क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का काम किया जा रहा है। इस शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जोन अनुसार कर्मचारियों की टीम लगाई गई है और प्रत्येक टीम पर निगरानी सुपरवाईजर द्वारा की जा रही है और सुपरवाईजर की कार्य प्रणाली को चैक करने के लिए जेई स्तर के अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में आमजन के सहयोग की बहुत जरुरत है, अगर प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता के सबंध में अपने नैतिक कर्तव्य को पूरा कर ले तो शहर को स्वच्छ रखा जा सकता है। इसलिए कोई भी व्यक्ति घर के कचरे को बाहर ना डाले और घर के कचरे को घर के द्वार पर आने वाले डंपर पर ही डाले।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश की विरासत है आयुष चिकित्सा पद्धति : बंडारू दत्तात्रेय

Fri Jul 15 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 वेद, उपनिषद और संहिताएं देश की विरासत हैं।इन ग्रंथों में आयुर्वेद और स्वास्थ्य संबंधी अनेकों विषय हैं। कुरुक्षेत्र : आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। कोविड-19 महामारी में दुनियाभर में आयुर्वेद के प्रति मान्यता बढ़ी है और लोगों […]

You May Like

Breaking News

advertisement