रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के पर्सनल लोन घोटाले के मामले में शहर कोतवाली पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

: रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के पर्सनल लोन घोटाले के मामले में शहर कोतवाली पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता कोतवाली पुलिस ने बैंक क्रेडिट अफसर सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार फर्जी

दस्तावेजों के जरिए लोन दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्रेडिट अफसर अमित कनौजिया व आधार कार्ड में हेर फेर करके लोन दिलाने के मामले में उसके साथी सत्यम निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया 2 दिन पहले मामले में कोतवाली पुलिस ने राना नगर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह फर्जी सैलरी स्लिप व नियुक्ति पत्र बनाकर बैंक से लोन हासिल करते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने फर्जी आधार और पता बदल कर 38 लाख 90 हजार का पर्सनल लोन लिया था। इस गिरोह में शामिल लोगों ने करीब 9 करोड़ से अधिक रुपये का पर्सनल लोन लिया था। मामले में 48 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। यह एफआईआर 29 दिसंबर 2025 को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा द्वारा दर्ज कराई गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement