सिविल डिफेंस अलखनाथ प्रखंड की अप्रैल माह की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

सिविल डिफेंस अलखनाथ प्रखंड की अप्रैल माह की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सिविल डिफेंस अलखनाथ प्रखण्ड की अप्रैल माह की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत बशिष्ठ के निर्देशन में सम्पन्न हुई बैठक के मुख्य अतिथि उपनियंत्रक राकेश मिश्रा रहे। बैठक सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। बैठक में वार्डनों की भर्ती का लक्ष्य पूर्ण करने पर चर्चा हुई विभिन्न पोस्टों में वार्डन के नवीनीकरण पर भी गंभीरता से विचार किया गया। सभी पोस्ट वार्डनों से यथाशीघ्र नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया जिससे समय से वार्डनों का नवीनीकरण किया जा सके। इसके अतिरिक्त वार्डनों के महत्वपूर्ण सुझावों का स्वागत किया गया। बैठक का समापन डिवीजनल वार्डन डॉ. हरिओम मिश्रा का कार्यकाल हो पूरा होने पर विदाई समारोह के रूप में किया गया। जिसमें डॉ. हरिओम मिश्रा को वार्डेनों ने पुष्प मालाओं द्वारा कंठ से ललाट तक ढक दिया व सिविल डिफेंस बरेली द्वारा अपने उपनियंत्रक महोदय राकेश मिश्रा, डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत बशिष्ठ, डिवीजनल वार्डन आरक्षित शिवलेश पाण्डेय सहायक उप नियंत्रक पंकज कुदेशिया व प्रमोद डांगर डिप्टी डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल स्टाफ ऑफिसर गीता शर्मा, हरीश भल्ला व नरेन्द्र मित्तल के कर कमलों द्वारा प्रेम स्वरूप प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया तथा उनसे निरंतर सिविल डिफेंस पर अपना संरक्षण बनाए रखने का आवाहन किया डॉ. मिश्रा ने कहा कि सिविल डिफेंस बरेली द्वारा आज जो सम्मान उन्हें सिविल डिफेंस मुख्यालय में प्रदान किया गया वे इसके लिए अविभूत हैं, वह किसी भी कार्य के लिए हमेशा सिविल डिफेंस के लिए तत्पर रहेंगें। कार्यक्रम में आईसीओ कमलजीत सिंह पोस्ट वार्डन प्रवेन्द्र कुमार, रितु अग्रवाल, विशाल सक्सेना पोस्ट वार्डन आराक्षित पवन कालरा व गौरव अग्रवाल डिप्टी पोस्ट वार्डन नीतू द्विवेदी, सरनजीत सिंह, सर्वेश मौर्या, मो. आरिफ खान समी अहमद व राजेश कुमार शाक्य सैक्टर वार्डन संतोष चावला आदि उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में डिप्टी डिवीजनल वार्डन श्री अन्जय कुमार अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारियों पदाधिकारियों व वार्डनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
तत्पश्चात पहलगांव के सभी पर्यटक शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए इस घटनाक्रम के जिम्मेदार पाकिस्तान आतंकवादियों की कड़ी भर्त्सना व निंदा करते हुए सरकार से उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की आगामी जेटीसी/आरटीसी प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बैरकों आदि का निरीक्षक कर संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

Sat Apr 26 , 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की आगामी जेटीसी/आरटीसी प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बैरकों आदि का निरीक्षक कर संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, बरेली द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की […]

You May Like

advertisement