
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 2 जून : जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने बाबा बंसी वाला वृद्ध आश्रम लाडवा कुरुक्षेत्र का विजिट किया। वहां पर उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत की, उनकी समस्याएं जानी और उनके कमरों का निरीक्षण किया और उनको दिए जाने वाले भोजन का जायजा लिया।


