एकलव्य विद्यालय में प्रवेश हेतु दावा आपत्ति 13 अप्रैल तक आमंत्रित

जांजगीर चांपा, 08 अप्रैल,2022/    जिले के सक्ती विकास खंड के संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द में शिक्षण सत्र 2022-23 हेतु अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन दिनांक 03 अप्रैल 2022 दिन रविवार समय प्रातः 10.30 से 12.30 तक आयोजित किया गया था। परीक्षा पश्चात उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाकर परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम के संबंध में जिस अभ्यर्थी को आपत्ति हो वे अपना दावा-आपत्ति दिनांक 13 अप्रैल 2022 तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर लिखित में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के बाद दावा-आपत्ति स्वीकार नही किया जावेगा।    परीक्षा परिणाम का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर-चाम्पा, प्राचार्य, एकलव्य संयुक्त आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखण्ड सक्ती, जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in  से किया जा सकता है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवरीनारायण में रामायण मंडलियों के मानस गायन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 अप्रैल तक, जुटेंगे देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित, ख्यातिलब्ध कलाकार- ममता चंद्राकर, अनुराधा पौडवाल एवं अनूप जलोटा देंगे अपनी प्रस्तुति

Fri Apr 8 , 2022
जांजगीर चांपा, 08 अप्रैल, 2022/ रामनवमी के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण में रामायण मंडलियों के गायन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे और राम वन गमन पर्यटन परिपथ […]

You May Like

advertisement