जांजगीर-चांपा 04 फरवरी 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनुंद के आंगनबाड़ी केन्द्र 03 मे सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ 2 ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर भर्ती हेतु प्रथम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। जिसमें किसी भी अभ्यर्थी, नागरिक को आंगनबाड़ी सहायिका पद मे दावा-आपत्ति करना है तो 13 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समयावधि मे एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ मे स्वयं उपस्थित होकर दवा-आपत्ति जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जावेगा तथा यह भी स्पष्ट हो कि दावा आपत्ति करने के समय मूल आवेदन मे जोड़ने हेतु नवीन दस्तावेज मान्य नहीं किये जायेंगे।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
28 प्रकरणों का किया गया तत्काल निराकरण जांजगीर-चांपा 04 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण हाने के अवसर पर प्रदेश में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि संचालनालय द्वारा उक्त अवधि में संभाग स्तर एवं जिला स्तर पर कैम्प आयोजित […]