आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

बलरामपुर, 08 अगस्त 2025/ बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के आकांक्षी विकासखंड शंकरगढ़ में आकांक्षी ब्लॉक फेलो के 1 पद आउटसोर्सिंग प्रक्रिया के माध्यम से ऐजेंसी/कंपनी/फर्म/एनजीओ के चयन के लिए निर्धारित प्रारूप में रूची की अभिव्यक्ति सीलबंद लिफाफे में 06 अगस्त 2025 तक कार्यालय जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज में आमंत्रित की गई थी। प्राप्त आवेदनों को 06 अगस्त दोपहर 03 बजे मुख्य कार्य

पालन अधिकारी जिला पंचायत सह अध्यक्ष जिला समिति के कार्यालय कक्ष में समिति के समक्ष खोला गया। जिसके उपरांत पात्र/अपात्र सूची जिले के वेबसाइट एवं कार्यालय जिला पंचायत के सूचना पटल में चस्पा कर दी गई है। इस संबंध में 12 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट का अवलोकन एवं जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर श्री लंगेह ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

Fri Aug 8 , 2025
महासमुंद 08 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज मिनी स्टेडियम में 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा किया। इस दौरान उन्होंने मंच की व्यवस्था, बेरिकेटिंग और मैदान की स्थिति का विस्तार से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।  कलेक्टर श्री लंगेह […]

You May Like

advertisement