कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रश्न के विकल्प को लेकर स्पष्टीकरण

महासमुंद 08 जनवरी 2025/ महासमुंद जिले में आयोजित कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा के अंग्रेजी विषय के एक प्रश्न के संभावित उत्तरों के चार विकल्पों में से एक विकल्प को लेकर उत्पन्न स्थिति पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे ने स्थिति स्पष्ट किया है।
डीईओ श्री लहरे ने बताया कि संबंधित प्रश्न का चयन कर उसे प्रिंट हेतु भेजा गया था, किंतु वह प्रश्न पत्र प्रकाशित न होकर दूसरा प्रश्न पत्र का प्रकाशन हुआ। प्रश्न पत्र की गोपनीयता के कारण उसे परीक्षा केंद्र में ही खोला गया। जैसे ही संबंधित विकल्प के संबंध में जानकारी संज्ञान में आया, तत्काल उस विकल्प को हटाकर नया विकल्प दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित वेंडर को पत्र लिखकर प्रकाशित पांडुलिपि प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं तथा यह भी जानकारी मांगी गई है कि प्रश्न पत्र कैसे बदल गया।
डीईओ श्री लहरे ने स्पष्ट किया कि विभाग की मंशा किसी भी प्रकार से किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि इस कारण किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है, तो वे जिला शिक्षा अधिकारी होने के नाते विनम्रतापूर्वक खेद प्रकट करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार की त्रुटि की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी और प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कश्मीर और हरियाणा के युवा देश की एकता, विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि के दूत : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Thu Jan 8 , 2026
भारत की शक्ति उसकी विविधता और साझा सांस्कृतिक विरासत में निहितः प्रो. सोमनाथ सचदेवा।कुवि में जुटी कश्मीर की युवा शक्ति, राष्ट्रीय एकता व सांस्कृतिक सद्भाव का बना संगम। कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 8 जनवरी : हरियाणा सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर के 30 प्रतिभाशाली छात्रों का एक विशेष […]

You May Like

Breaking News

advertisement