नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र द्वारा चलाया जा रहा क्लीन इंडिया अभियान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 14 अक्टूबर :- नेहरू युवा केंद्र संगठन हरियाणा राज्य चंडीगढ़ से राज्य निदेशक मधु चौधरी द्वारा नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र का भ्रमण किया गया। नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र कार्यालय में पहुंचने पर राज्य निदेशक का लेखा सह कार्यक्रम पर्यवेक्षक कांता देवी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। राज्य निदेशक ने हिंदी राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों एवं कार्यालय द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार हेतु किए गए कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत जिले के थानेसर खंड के गांव घराड़सी का भ्रमण किया गया। गांव के भ्रमण पर पहुंचने पर राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों एवं ग्रामीणों द्वारा राज्य निदेशक का स्वागत किया गया। राज्य निदेशक द्वारा उपस्थित जनमानस को क्लीन इंडिया कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाने की मुहिम में साथ जुडऩे हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात गांव में डोर टू डोर कैंपेन चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा की गई। तथा गांव के सचिवालय भवन व आंगनवाड़ी की सफाई की गई। इस अवसर पर ग्रामीण युवती विकास मंडल घराड़सी का भरपूर योगदान रहा। इस मौके पर एमटीएस अमित शर्मा, युवा लीडर सुरेश सैनी, दीपक योगी, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अमनप्रीत, विशाल, संदीप आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में दशहरे के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन

Thu Oct 14 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – मुकेश बंटू। जयराम पब्लिक स्कूल में मनाया गया दशहरा पर्व। कुरुक्षेत्र, 14 अक्तूबर :- देश भर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में संचालित श्रीमती केसरी देवी लोहिया […]

You May Like

advertisement