क्लब की सदस्य निर्देशिका का हुआ विमोचन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रोटरी भवन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत क्लब की सदस्य निर्देशिका पुस्तिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया तथा सेवा सहायता के अंतर्गत दो कन्याओं को शादी में जरूरत का सामान तथा एक छात्रा को उसकी पढ़ाई पूरा करने के लिये शिक्षण शुल्क की व्यवस्था की गई। गीत-संगीत का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें दस गायकों ने अपने-अपने गीत सुनाकर माहौल को खुशनुमा कर दिया।जिसमें डॉ.अतुल वर्मा,कल्पना सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, मधु वर्मा,मुकेश सक्सेना, ब्रजेश कुमार,रीता सक्सेना, बेबी शर्मा,प्रकाश चंद्र सक्सेना और अरुणा सिन्हा ने महफ़िल को अपने खूबसूरत गीतों से सजाया। राष्ट्रीय एकता में महत्वपूर्ण योगदान देने पर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को शाल और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डा. सोमेश यादव,डॉ. अजय शर्मा,प्रो.राजेन्द्र भारती, रमेश गौतम, अनिल कुमार एडवोकेट और के.बी.अग्रवाल ने सम्मानित किया। सभी का आभार क्लब के महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਹੁਣ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਖੇਤਰਾਂ ਦੀਆਂ ਧੀਆਂ ਦੇ ਵਿਆਹ ਕਰੇਗਾ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ

Sun Nov 2 , 2025
ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਲਈ ਵਿਆਹੁਤਾ ਜੋੜਿਆਂ ਨੂੰ ਦੇਵਾਂਗੇ ਜ਼ਰੂਰੀ ਘਰੇਲੂ ਸਮਾਨ : ਡਾ.ਉਬਰਾਏ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 01 ਨਵੰਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਖੇਤਰਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਨਿਰੰਤਰ ਸੇਵਾ ਕਾਰਜ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਬਾਨੀ ਅਤੇ ਦੁਬਈ ਦੇ ਉੱਘੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਡਾ.ਐਸ.ਪੀ.ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਸੇਵਾ […]

You May Like

Breaking News

advertisement