उतराखंड: अमरनाथ यात्रा पर सीएम धामी ने जताया दुःख,आपदा में उतराखंड के तीर्थ यात्री भी फ़ंसे,

देहरादून: अमरनाथ यात्रा में फंसे उत्तराखंड के लोगों को सुरक्षित लाने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फोन पर बात की। उन्होंने रक्षा मंत्री से प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुंचाने का अनुरोध किया।  सीएम धामी ने कहा कि अमरनाथ में फंसे  तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी।  मालूम हो कि उत्तराखंड भी हर साल हजारों श्रद्धालु अमरनाथ धाम की यात्रा पर जाते है। इस बार भी कई लोग वहां गए हैं। सीएम ने यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए  दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की भी कामना की।

उत्तराखंड से अमरनाथ यात्रा में गए श्रद्धालु आपदा के बाद जगह-जगह फंस गए हैं। आपदा के बाद उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। सीएम धामी ने तीर्थ यात्रियों से भी फोन पर बात कर उन्हें आश्वासन दिया है कि उन्हें रेस्क्यू कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बाद उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। संवदेनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, एसडीआरएफ को भी चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में 15 श्रद्धालुओं के मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतकों में सात महिलाएं और 6 पुरुष हैं। चिंता की बात है कि आपदा में करीब 40 तीर्थ यात्रियों के लापता होने की भी सूचना है।

देहरादून के 12 से 13 लोगों का दल चार दिन पहले ही अमरनाथ से वापस लौटा है। राजीव नगर के निखिल जायसवाल और दीपक जायसवाल अपने मित्रों और परिवार समेत अमरनाथ की यात्रा पर गए थे। जहां से वह चार दिन पहले ही वापस लौटे हैं।  वहीं, नगर निगम की पार्षद कोमल वोहरा ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया से जानकारी मिली है कि देहरादून से एक ज्वैलर का परिवार भी अमरनाथ गया है। इसके अलावा एक अन्य 17 लोगों का दल 16 जुलाई को अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने वाला है। यात्रा के संयोजक मनमोहन जायसवाल ने बताया कि वह हर साल अमरनाथ जाते हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: गढ़वाल में 19 तो कुमाऊँ में 20 अगस्त से शुरु होगी अग्निवीरों की भर्ती,

Sat Jul 9 , 2022
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल एनएस राजपुरोहित ने शिष्टाचार भेंट की। अग्निपथ योजना के जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल एनएस राजपुरोहित ने उत्तराखंड में अग्निपथ योजना की भर्ती को लेकर जानकारी दी। अग्निपथ योजना के जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल एनएस राजपुरोहित […]

You May Like

advertisement