सीएम धामी ने राज्य कर्मचारियों की दी बड़ी सौगात

उत्तराखंड देहरादून
सीएम धामी ने राज्य कर्मचारियों की दी बड़ी सौगात,
सागर मलिक

दीपावली से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। अब कर्मचारियों को 55 प्रतिशत की जगह 58 प्रतिशत दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।

वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जुलाई 2025 से प्रभावी होगा। इसके तहत कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्तूबर तक का डीए नकद भुगतान के रूप में मिलेगा।

राज्य सरकार के इस फैसले से 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री धामी के इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा अपने कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और कर्मचारियों के परिश्रम से ही प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। दीपावली से पहले यह निर्णय कर्मचारियों के लिए एक खास तोहफा साबित होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मासूम का अपहरण, बच्चे का सौदा हुआ बेनकाब

Thu Oct 16 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनमासूम का अपहरण, बच्चे का सौदा हुआ बेनकाब,सागर मलिक उत्तराखंड पुलिस ने बच्चा चोरी और खरीद-फरोख्त के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए 3 माह के नाबालिग शिशु को सुरक्षित माता-पिता के हवाले कर दिया है। हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement