उत्तराखंड: होमगार्ड कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी, सीएम धामी ने दी सौगत,

सागर मलिक

उत्तराखंड में होमगार्ड विभाग के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि शासन ने होमगार्ड विभाग में अवैतनिक अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की है। शासन के इस आदेश के बाद विभाग में आवेदन अधिकारियों के वेतन में ₹500 की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद अब इनका वेतन बढ़कर आएगा।

होमगार्ड विभाग की तरफ से इसके लिए पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया था। यही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी होमगार्डस के वेतन से जुड़ी घोषणा भी की थी। काफी समय से प्रस्तावित विभाग के अवैतनिक अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार अवैतनिक अधिकारी जिसमें प्लाटून कमांडर सहायक कंपनी कमांडर और कंपनी कमांडर शामिल हैं, इन सभी के वेतन में ₹500 की बढ़ोत्तरी की गई है।

शासन ने अवैतनिक प्लाटून कमांडर के मानदेय को 1500 प्रति माह बढ़ाया है। इससे अब इनका वेतन 26,500 हो जाएगा। इसके अलावा अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर के मानदेय को ₹1700 प्रतिमाह बढ़ाया गया है। अब इनका वेतन 26,700 हो जाएगा। उधर अवैतनिक कंपनी कमांडर का मानदेय ₹2000 प्रति माह बढ़ाया गया है। अब इनका वेतन 27,000 रुपए प्रति माह हो गया है। अवैतनिक अधिकारियों को होमगार्ड से अधिक मानदेय के रूप में प्रतिमाह यह धनराशि दी जाती थी जिसमें ₹500 की बढ़ोतरी की गई है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपजा के 38 वें स्थापना दिवस पर पत्रकारों ने लिया एकजुटता का संकल्प

Tue Feb 28 , 2023
उपजा के 38 वें स्थापना दिवस पर पत्रकारों ने लिया एकजुटता का संकल्प दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली। वरिष्ठ पत्रकार और लोकतंत्र रक्षक सेनानी वीरेंद्र अटल ने यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के उपजा प्रेस क्लब में हुए 38 में स्थापना दिवस पर बोलते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। […]

You May Like

advertisement