उत्तराखण्ड: चमोली हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की सीएम धामी ने,

सागर मलिक

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंच गए हैं। भारी सुरक्षा के बीच सीएम धामी में हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के स्वजनों से मुलाकात की। परिजनों से मिलने पर सीएम धामी भी भावुक हो गए। परिजनों ने रोते -बिलखते अपनों को खोने का दुख प्रकट किया।

वहीं सीएम ने परिजनों को सांत्वना दी है। हाथ जोड़े परिवावालों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ढांढस बांधते नजर आए।

बता दें कि बुधवार को नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया था। करंट लगने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में 11 लोग झुलस गए थे। घायलों का इलाज अस्पताल में इलाज जारी है।

चमोली हादसे में 16 लोगों की जान चली गई। सिर्फ चार सेकेंड में 16 लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई। इस हादसे के बाद से ही पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। गुरुवार को करंट हादसे पर शोक जताते हुए गोपेश्वर बाजार बंद किया गया है। यहां दुकानों पर ताला लगा है।

बुधवार को चमोली में करंट लगने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 11 लोग करंट लगने से झुलस गए थे। घायलों का इलाज जारी है। हादसे में 11 अन्य लोग झुलस गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से छह का एम्स ऋषिकेश और पांच का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर व उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में उपचार चल रहा है। बता दें कि घायलों की हालत में सुधार हो रहा है। गुरुवार को घायलों की तबियत धीरे-धीरे सुधर रही है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: 11 चिताएं जली एक साथ, पसरा मातम,

Thu Jul 20 , 2023
सागर मलिक चमोली :  चमोली में अलकनंदा के तट पर गुरुवार को जब एक साथ 11 चिताएं जलीं तो हर ओर चीत्कार गूंज उठी। हर किसी की आंख में आंसू और जुबां पर एक ही बात थी कि ऐसा किसी के साथ कभी न हो…. चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा […]

You May Like

advertisement