उत्तराखंड: केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिले सीएम धामी, काठगोदाम से पंचेश्वर मार्ग को लेकर की ये मांग

उत्तराखंड: केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिले सीएम धामी, काठगोदाम से पंचेश्वर मार्ग को लेकर की ये मांग,
सागर मलिक

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटकों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है। इससे राज्य की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ा है। लिहाजा सड़कों की यातायात वहन क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर ऋषिकेश बाईपास परियोजना को स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहारीगढ़ से रोशनाबाद तक के 33 किमी लंबे राज्य मार्ग और काठगोदाम से पंचेश्वर तक 189 किमी लंबे मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाए। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की कई महत्वपूर्ण सड़क एवं अवसंरचना परियोजनाओं के शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटकों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है। इससे राज्य की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ा है। लिहाजा सड़कों की यातायात वहन क्षमता बढ़ाए जाने और समुचित रख-रखाव के साथ ही क्षेत्रीय संपर्क, पर्यटन और आर्थिक प्रगति की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता की इन परियोजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के तहत अवशेष 367.69 करोड़ की प्रतिपूर्ति शीघ्र राज्य सरकार को किए जाने का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने, देहरादून शहर की ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए बिंदाल व रिस्पना नदियों के ऊपर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को एनएच-07 के लूप के रूप में स्वीकृत किए जाने का भी आग्रह किया,

मुख्यमंत्री ने मानसखंड परियोजना के तहत पौराणिक मंदिरों से जुड़ी 508 किमी लंबाई की 20 सड़कों के अपग्रेडेशन की कुल 8000 करोड़ की लागत की परियोजना के प्रथम चरण के लिए 1000 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया। इसके अलावा खटीमा में रिंग रोड निर्माण के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से प्रभावित एनएच-109 के पुनः संरेखण के बाद प्रस्तावित बाईपास सड़क के निर्माण के लिए संशोधित लागत 371.84 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने और एनएच-07 पर प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के लिए 110 करोड़ की अतिरिक्त सहायता दिए जाने का भी अनुरोध किया है,

मुख्यमंत्री ने एनएच 507 पर बाड़वाला से लखवाड़ बैंड (28 किमी) एवं एनएच 534 पर दुगड्डा से गुमखाल तक (18.10 किमी) चौड़ीकरण कार्यों की शीघ्र स्वीकृति का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी प्रस्तावित परियोजनाओं को त्वरित स्वीकृति देने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय और स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा मौजूद रहे,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: स्कूल आने जाने के लिए हर दिन 13 हज़ार से ज्यादा बच्चों को प्रति छात्र 100 रूपये देगी सरकार, आदेश जारी

Fri May 9 , 2025
उत्तराखंड: स्कूल आने जाने के लिए हर दिन 13 हज़ार से ज्यादा बच्चों को प्रति छात्र 100 रूपये देगी सरकार, आदेश जारी, सागर मलिक महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान ने कहा कि अब स्कूल आने-जाने के लिए हर दिन 13 हजार से ज्यादा बच्चों को प्रति छात्र सौ रुपये दिया […]

You May Like

Breaking News

advertisement